जल बड़ी संख्या में पदार्थों के साथ अभिक्रिया करता है। कुछ महत्वपूर्ण अभिक्रियाएँ नीचे दी गई हैं।
$(i)$ उभयधर्मी प्रकृति: इसमें अम्ल और क्षार दोनों के रूप में कार्य करने की क्षमता होती है,अर्थात यह एक उभयधर्मी पदार्थ के रूप में व्यवहार करता है। ब्रॉन्स्टेड अवधारणा के अनुसार,यह $NH_{3}$ के साथ अम्ल के रूप में और $H_{2}S$ के साथ क्षार के रूप में कार्य करता है।
$H_{2}O_{(l)} + NH_{3(aq)} \rightleftharpoons OH^{-}_{(aq)} + NH_{4(aq)}^{+}$
$H_{2}O_{(l)} + H_{2}S_{(aq)} \rightleftharpoons H_{3}O^{+}_{(aq)} + HS^{-}_{(aq)}$
जल का स्वतः-प्रोटोलाइसिस (स्वयं-आयनन) इस प्रकार होता है:
$H_{2}O_{(l)} + H_{2}O_{(l)} \rightleftharpoons H_{3}O^{+}_{(aq)} + OH^{-}_{(aq)}$
$(ii)$ जल से संबंधित रेडॉक्स अभिक्रियाएँ: अत्यधिक विद्युत-धनात्मक धातुओं द्वारा जल का आसानी से डाइहाइड्रोजन में अपचयन किया जा सकता है।
$2H_{2}O_{(l)} + 2Na_{(s)} \longrightarrow 2NaOH_{(aq)} + H_{2(g)}$
इस प्रकार,यह डाइहाइड्रोजन का एक बड़ा स्रोत है। प्रकाश संश्लेषण के दौरान जल का $O_{2}$ में ऑक्सीकरण होता है।
$6CO_{2(g)} + 12H_{2}O_{(l)} \longrightarrow C_{6}H_{12}O_{6(aq)} + 6H_{2}O_{(l)} + 6O_{2(g)}$
फ्लोरीन के साथ भी,इसका $O_{2}$ में ऑक्सीकरण होता है:
$2F_{2(g)} + 2H_{2}O_{(l)} \longrightarrow 4H^{+}_{(aq)} + 4F^{-}_{(aq)} + O_{2(g)}$